Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबर20 दिनों में टमाटर के दामों में करीब 30 रूपए किलो तक...

20 दिनों में टमाटर के दामों में करीब 30 रूपए किलो तक हुई बढ़ोतरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में सर्दी के मौसम में जहां अधिकांश हरी सब्जियों के दाम आम लोगों को राहत दे रहे हैं। वहीं टमाटर ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बीते 20 दिनों में टमाटर के दामों में करीब 30 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर माह में 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
आढ़तियों और विक्रेताओं के अनुसार, बाहरी मंडियों से टमाटर की आवक लगातार घट रही है जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो गई है। इसी वजह से बाजार में टमाटर के भाव तेजी से चढ़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी फसल कम आने और ठंड के कारण सप्लाई प्रभावित होने की बात कही जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि सर्दियों की अन्य प्रमुख सब्जियों के दाम सामान्य बने हुए हैं। बाजार में गाजर, मूली, मटर, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां किफायती दरों पर उपलब्ध हैं जिससे उपभोक्ताओं को कुछ हद तक संतोष है। टमाटर के बढ़ते दाम से ग्राहक चिंतित नजर आ रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments