बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक श्रमिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की दोनों टांगें कट गईं जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि घायल युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो नोएडा के एक होटल में काम करता है। बताया जा रहा है कि सोनू दादरी से शटल ट्रेन के जरिए सासनी जा रहा था। इसी दौरान खुर्जा जंक्शन पर किसी कारणवश वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
खुर्जा जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दोनों टांगें कटी
RELATED ARTICLES



