Thursday, May 29, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरऔद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री कर्मचारी की हाईवे पर अज्ञात वाहन...

औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री कर्मचारी की हाईवे पर अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह काम से लौटते वक्त नेशनल हाईवे-34 पार कर रहे थे।
हरदोई जनपद के गांव सरायराघव निवासी 55 वर्षीय दयाराम सिकंदराबाद क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ यहीं रह रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वह फैक्ट्री से घर लौट रहे थे जैसे ही वह सावली गेट के सामने से हाईवे पार कर रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments