Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरट्रक व कार की भिड़ंत

ट्रक व कार की भिड़ंत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के अंतर्गत पलड़ा झाल के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे घने कोहरे के कारण एक ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments