बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद की पुलिस ने पशु व्यापारी से लूट की घटना लिप्त दो आरोपियों को मात्र छह घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। आरोपियों के कब्जे ऐ पुलिस को लूटे गए 93 हजार रूपए, एक मोबाइल, एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ पप्पू पुत्र यशवीर सिंह निवासी ग्राम जटवाई थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलन्दशहर व कपिल पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम जटवाई थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा रविवार को थाना औरंगाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक पशु व्यापारी से 93,000/- रुपये लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना औरंगाबाद पर मुअसं- 139/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक अभियूचना के आधार पर लूट की घटना कारित करने वाले दो आरोपियों सचिन उर्फ पप्पू व कपिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
93 हजार रूपए की लूट में संलिप्त दो आरोपियों को भेजा जेल
RELATED ARTICLES



