Friday, February 13, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरखाद्य सुरक्षा विभाग का स्टाफ बताकर वसूली करते दो गिरफ्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग का स्टाफ बताकर वसूली करते दो गिरफ्तार


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसुपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के नाम पर हलवाईयों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। खुद को किसी एनजीओ “ANAHITA” से जुड़ा बताने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गांव में दुकानदारों और हलवाईयों के पास पहुंचकर खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित बताने लगे। उन्होंने दुकानदारों को “फास्टैग ट्रेनिंग” के नाम पर 2-2 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने दावा किया कि यह ट्रेनिंग अनिवार्य है और पैसे न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
शक होने पर एक हलवाई ने तत्काल पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी खुद को “ANAHITA” नामक एनजीओ से जुड़ा बता रहे थे, लेकिन वे अपने दावों के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की गई नकदी और कुछ संदिग्ध कागजात बरामद किए हैं। दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments