बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से घंटे चोरी करने दो शातिर चोरों का भंडाफोड़ किया जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी किए गए 11 घंटे, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित पुत्र विष्णु कुमार निवासी वोईच थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर तथा सुमित पुत्र विष्णु कुमार निवासी वोईच थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी चोर हैं, जो मंदिरो से घंटे चोरी कर उन्हे राह चलते लोगो/कबाडी को बेच देते है तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करते है। आरोपियों द्वारा जनपद बुलन्दशहर के थाना कोतवाली देहात, खुर्जा नगर, चोला तथा जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र से मंदिर के घंटे चोरी करने की घटना कारित की गयी हैं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 22 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंशागढी/ हरतोली मे स्थित मन्दिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 64/26 घारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वार 27 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जेनपुर मे स्थित मंदिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअर्स 65/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 24 जनवरी 26 को जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित खाटूश्याम मन्दिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मुअसं- 42/2026 धारा 305 डी बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 19 दिसंबर 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अरनिया मौजपुर में स्थित मंदिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअस- 1183/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 22 जनवरी 2026 को थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैथला हसनपुर स्थित मंदिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना चोला पर मुअस- 18/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मामन नहर पुल के पास से दो शातिर चोरो को शनिवार को 03 घंटे, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों की निशांदेही से नहर के पटरी से 08 घंटे बरामद किये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, कब्जे से 11 घंटे बरामद
RELATED ARTICLES



