Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरचोरी की लाइसेंसी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की लाइसेंसी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर पुलिस ने चोरी की गई लाइसेंसी पिस्टल के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने पिस्तौल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शैलेंद्र व सुनील पुत्रगण हरवीर सिंह निवासीगण मोहल्ला प्रीत विहार कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर हैं। दोनों आरोpi भाई हैं।
बता दें कि 5 दिसंबर को विशाल कौशिक निवासी मोहल्ला राधा कृष्ण कस्बा थाना खुर्जा नगर ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए में बताया था कि चार दिसंबर को वह साईं धाम मंदिर के पास विनायक रिसोर्ट में अपने दोस्त की शादी में गया था जहां बारात चढ़त के दौरान नाचते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कमर में लगी पिस्टल चोरी कर ली। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और जांच की। इसके बाद पुलिस ने 100 से अधिक वीडियो, तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दो सगे भाइयों को पुलिस ने पिस्टल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया जिनसे पुलिस ने चोरी की पिस्टल भी बरामद की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments