Wednesday, September 17, 2025
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरपंखा चलाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद, बड़े ने छोटे का...

पंखा चलाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद, बड़े ने छोटे का कान चबाकर किया अलग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पंखा चलाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई का कान काट लिया जिससे छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कस्बा चौकी इंचार्ज कौशल गुप्ता ने बताया कि सोमवार की देर शाम मोहल्ला नौगंज में छत का पंखा चलाने को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान 33 वर्षीय बड़े भाई ने 30 वर्षीय भाई से पंखा चलाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इतने में बड़ा भाई उठा और उसने पंखा चलाया तो छोटे ने बंद कर दिया। दोनों में मारपीट हो गई जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई का कान काट डाला। इस दौरान कान के नीचे हिस्से को दांतों से ऐसा काटा की कान के नीचे की पट्टीका अलग हो गई। इसके बाद घायल पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यह पारिवारिक मामला था। दोनों भाइयों ने समझौता कर लिया है। दोनों भाई शादीशुदा है और एक ही मकान में रहते हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों को समझाया।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments