Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 25,000-25,000/- रुपये के दो...

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 25,000-25,000/- रुपये के दो पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 25,000-25,000/- रुपये के दो पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया वे अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर कॉल सेटर चलाते है तथा फ्रर्जी सिम खरीदते है। कीपेड मोबाइल फोन से कॉल करके बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से बैक खाते मे पैसे डलवाते है। बेरोजगार व्यक्तियों का डेटा ऑनलाइन जॉब पोर्टल अपना आदि से खरीदते है तथा आवश्यकता अनुसार नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते है।
आपको बता दें कि 17 जुलाई 2025 को आयुषी सिन्हा पुत्री विनय कुमार निवासी यमुनापुरम भूड़ थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने साइबर थाना पर तहरीर दी कि उसके द्वारा बैंक में नौकरी हेतु आनलाईन आवेदन किया था। जिसके पश्चात आवेदिका को कॉल आया एंव वादिया से आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से विभिन्न विभिन्न खातो में लगभग 2,16,800/- रुपये डलवा लिये। इस सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना बुलन्दशहर पर मुअसं 29/2025 धारा 318(4),338,336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है। उक्त के क्रम में साइबर थाना पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को भूड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 25,000-25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। घटना में सलिंप्त दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ईशुफ खान पुत्र आवेद हुसैन निवासी हाल निवासी न्यू अशोक नगर वसुंधरा एन्कलेव थाना न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली, मूल निवासी अहमदनगर धरैसा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल तथा वहाब आलम पुत्र निसार अहमद हाल निवासी हरौला सैक्टर-06 नोएडा थाना फेस-01 गौतमबुद्धनगर, मूल निवासी फुलवारी शरीफ भदौनी वार्ड नम्बर-44 थाना अवादा टाउन नवादा बिहार के रूप में हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments