Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरहत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पांच-पांच वर्षों का कारावास...

हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पांच-पांच वर्षों का कारावास व 11-11 हजार से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को 05-05 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 11-11 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त 1. कृष्ण, 2. दर्शन पुत्रगण महिपाल निवासी ग्राम नगलिया थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2021 में अपने गांव निवासी वादी रामकिशन के भाई के साथ मारपीट करना व जान से मारने कि नियत से चाकू से वार कर गम्भीर रूप से घायल करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 04 जुलाई 2021 को थाना छतारी पर मुअसं 314/21 धारा 307, 323, 504,506 भादवि पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 15 अगस्त 2021 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 31 अक्टूबर 2025 को न्यायाधीश शिवानन्द (न्यायालय एडीजे-एफटीसी जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त कृष्ण व दर्शन को 05-05 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 11-11 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार का0 दीपक टेकवानी व कोर्ट महोरिर्र का0 मोनेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments