Thursday, April 2, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरगैंगस्टर के दो आरोपियों को भेजा जेल

गैंगस्टर के दो आरोपियों को भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को गैंगस्टर में वांछित दो शातिर आरोपियों ब्रजेश कुमार व अंकित को नारायणपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो थाना डिबाई पर पंजीकृत मुअसं – 233/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजेश कुमार पुत्र गंगाप्रसाद निवासी पंच विहार कालोनी हौली चौक क्वार्सी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ व अंकित पुत्र रामकिशोर निवासी पंच विहार कालोनी हौली चौक क्वार्सी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments