बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के मैदान में शुक्रवार की सुबह छात्रों के बीच मारपीट हो गई। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की सुबह का है। दो गुट के छात्रों में आपसी कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों गुटों में जमकर लात-घुसे व डंडे चले। मार पिटाई में दो छात्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
स्कूल के छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, दो घायल
RELATED ARTICLES