बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी मोनू सिंघल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को वह अपने दोस्त जैद के साथ पानी की टंकी के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी दौरान दानिश नाम का युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी दानिश ने लोहे की रॉड से उनपर दोनों पर हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह पीटा। नगर पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
लोहे की रॉड से किए गए हमले में दो घायल, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



