बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा की पुलिस ने अन्तर्जनपदीय दो पशु चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को तीन भैंस, दो अवैध चाकू व एक पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ जुबैर पुत्र चांद मौहम्मद निवासी ग्राम नदरई भटवा थाना कासगंज जनपद कासगंज व इरफान उर्फ सुहैल पुत्र चमन खां बंजारा उर्फ चीतीया निवासी थाना कासगंज जनपद कासगंज के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना नरौरा की पुलिस ने शनिवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव वाहिदपुर तिराहे पर बम्बे के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं जिनके द्वारा आस पास के जनपदों में पशु चोरी/लूट करने की घटनाएं कारित की जाती है। अभियुक्तों द्वारा जनपद बुलन्दशहर व उसके आस पास के जनपदों में पशु चोरी/लूट की घटनाएं कारित करने की स्वीकारोक्ति की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत गांव से पशु चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-190/25 धारा 305 (AB) बीएनएस पंजीकृत किया गया हैं। आरोपी रशीद उर्फ जुबैर पर जनपद बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा तथा कासगंज में दस मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी इरफान उर्फ सुहैल पर जनपद कासगंज, वाराणसी, मैनपुरी, एटा तथा बुलंदशहर में 33 मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना नरौरा पर मुअसं-161/25 धारा 317(2), 317(5), 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।
अन्तर्जनपदीय दो पशु चोर गिरफ्तार, कब्जे से तीन भैंस, एक पिकअप गाड़ी व अन्य सामान बरामद
RELATED ARTICLES