बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिग युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी ननद खुर्जा के एक मोहल्ले में रहती है। 25 जनवरी को ननद के दो नाबालिग बच्चों ने उनकी आठ साल की बच्ची को खेलने के लिए अपने घर बुला लिया। आरोप है कि घर बुलाने के बाद दोनों किशोर ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे जिसके बाद चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की तलाश जारी है। जल्द ही दूसरे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो नाबालिग बच्चों ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
RELATED ARTICLES



