Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरदो नाबालिग बच्चियों को छह घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को...

दो नाबालिग बच्चियों को छह घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को सौंपा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “मिशन शक्ति फेज 5.0” (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत थाना खानपुर पुलिस द्वारा 02 गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को मात्र 06 घंटे में सकुशल बरामद किया गया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
आपको बता दें कि थाना खानपुर पर गुमशुदा बच्चियों के परिजनों के द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी 02 नाबालिग बच्चियां बिना बतायें घर से कहीं चली गयी है जिनकी काफी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नही मिल रही है। “मिशन शक्ति फेज 5.0” (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना खानपुर पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए गुमशुदा दोनो नाबालिग बच्चियों को मात्र 06 घंटे के भीतर तलाश कर सकुशल बरामद कर परिजनो को सौंप दिया गया। बच्चियों के परिजनों द्वारा थाना खानपुर पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments