बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पर सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी और बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, महिला कोर्ट से तारीख कर लौट रही थी। थाना खानपुर निवासी घायल पूजा ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति से उनका विवाद चल रहा है। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली
RELATED ARTICLES




