Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदो माह बाद भी नहीं बनी सड़क, खुले नाले से हर पल...

दो माह बाद भी नहीं बनी सड़क, खुले नाले से हर पल हादसे का खतरा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में शहर के व्यस्त अस्पताल मार्ग पर नाली निर्माण के लिए करीब दो माह पूर्व खोदी गई सड़क आज तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से यह मार्ग अब आमजन के लिए मुसीबत और हादसों का बड़ा कारण बनता जा रहा है। नाली बनाने के नाम पर सड़क को खोदकर उसकी मिट्टी सड़क किनारे डाल दी गई, जिससे मार्ग पहले से कहीं अधिक संकरा हो गया है। हालात यह हैं कि एक ओर से वाहन निकलने पर दूसरी ओर से आने वाले लोगों को रुकना पड़ता है। वहीं, नाली पूरी तरह खुली हुई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और मरीजों को लेकर आने-जाने वाले तीमारदारों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग अस्पताल को जोड़ता है, जहां दिन-रात मरीजों और एंबुलेंस का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति और खुला नाला किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। रात के समय रोशनी कम होने पर स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments