Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना विधायक के बारे में सोशल मीडिया पर कहीं गई अपशब्द बातें,...

स्याना विधायक के बारे में सोशल मीडिया पर कहीं गई अपशब्द बातें, दो पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के बारे में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। मामले में मिर्जापुर नंगली थाना खानपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि गांव महुआखेड़ा निवासी मनवीर पुत्र चंद्रपाल ने सोशल मीडिया के जरिए स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के बारे में आपत्तिजनक बाते बोली जिससे लोगों में काफी आक्रोश है और विधायक की प्रतिष्ठा को ठेस भी पहुंची है। नरसेना थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments