Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मुरारी नगर में पुराने विवाद ने बुधवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। प्लॉट में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की मारपीट में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद काफी समय से चला आ रहा था, लेकिन बुधवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हालात बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments