बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर की पुलिस ने हत्या का षडयन्त्र रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा कारतूस बरामद व एक मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसका पुत्र भीम सिंह सीआरपीएफ में हैं। उसकी शादी वर्ष 2015 में रीना से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनो के मध्य पारिवारिक विवाद हो गया तथा दोनो अलग रहने लगे थे। भीम सिंह द्वारा अपने पिता लाल सिंह के साथ मिलकर रीना को मारने की योजना बनाई गयी तथा लाल सिंह द्वारा रीना की हत्या करने के लिए अपने गांव निवासी सुभाष को तमंचा व कारतूस दिये गये एवं भीम सिंह द्वारा सुभाष के मोबाइल फोन पर रीना का फोटो भेजा गया। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र किशन स्वरूप निवासी ग्राम चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर तथा लाल सिंह पुत्र कमलवा निवासी ग्राम चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सलेमपुर पर उक्त अभियोग में धारा 3/25 की वृद्धि की तथा दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हत्या का षडयन्त्र रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
0
28
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



