बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलताबाद में शनिवार रात रास्ते में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तमंचे से संजय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय गांव में अपने घर लौट रहा था तभी उसने दो अनजान युवकों को संदिग्ध हालात में घूमते देखा। जब संजय ने उन्हें टोका और उनकी पहचान पूछनी चाही तो एक युवक भड़क गया और तमंचा निकालकर संजय पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो संदिग्ध युवकों को टोकना पड़ा भारी, गोली मारकर की हत्या



