जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस ने शनिवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 26 मार्च 2026 को थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत शाहनगर स्थित पूजा पैथोलोजी लेब से ब्लड टेस्ट करने की मशीन (कीमत लगभग 03 लाख रूपये) चोरी कर ली गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना अगौता पर मुअसं-53/26 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना अगौता पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की ब्लड टेस्ट करने की मशीन (कीमत करीब 03 लाख रूपये), 01 लोहे का सब्बल (घटना में प्रयुक्त) तथा एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम इलना थाना औरगाबाद जनपद बुलन्दशहर तथा मनीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम पूठी थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर मु0अ0स0 53/26 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
चोरी की ब्लड टेस्ट मशीन व अन्य उपकरण के साथ दो चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



