Wednesday, March 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरचोरी के तार व एक गाड़ी समेत दो चोर गिरफ्तार

चोरी के तार व एक गाड़ी समेत दो चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 18 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत गंगानगर स्थित निर्माणाधीन शॉपिंग काम्पलेक्स तार के बंडल एवं अन्य सामान चोरी किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में मु०अ०स० 197/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 10 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ट्रार्सपोर्टनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से तार चोरी किये गये थे। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0.200/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो शातिर चोरो को चोरी किये गये तार व घटना में प्रयुक्त गाडी सहित ट्रार्सपोर्ट नगर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ उर्फ असलम पुत्र रहीस निवासी मौहल्ला गोरखी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर। (हाल पता कठहेरा रोड नई आबादी तालाब के पास थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर) तथा शाहरुख पुत्र इश्तयाक उर्फ इश्तयार निवासी ग्राम गंगेरुआ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments