Thursday, April 2, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरदो वर्षीय बच्ची खेलते समय नाले में गिरकर हुई मौत

दो वर्षीय बच्ची खेलते समय नाले में गिरकर हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गंज सादात में एक दो वर्षीय बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों व लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि परिजनों का कहना है कि उनकी दो वर्षीय बच्ची जोया अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह नाले की ओर चली गई जिसके बाद वह नाले में गिर गई। परिजनों ने पहले बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसके बाद पता चला कि वह खेलते-खेलते नाले में गिर गई थी। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, नौशाद अली करीब सात साल पहले अलीगढ़ जिले के गांव खिटकारी से शिकारपुर आए थे और यहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। नौशाद अली के घर में यह तीसरी दुखद घटना है। इससे पहले उनकी एक बेटी बीमारी के कारण और चार महीने पहले एक बेटा अचानक खत्म हो गया था।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments