बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ भट्टे के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयनाक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव फतेहगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आयुष और 25 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के रास्तों व सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही हैं। वहीं हादसे के बाद दोनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
RELATED ARTICLES



