Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एनएच-34 पर स्थित चार नंबर कट के पास करीब रविवार की देर रात 11 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आकाश पुत्र लक्ष्मण, निवासी मौहल्ला कायस्थवाड़ा, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने अचानक बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments