बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर के स्टेट हाईवे मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर स्थित ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी बाबू सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी 45 वर्षीय पत्नी शीला के साथ हापुड़ जिले के सेहल गांव में अपनी बेटी और दामाद के पास जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगर के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित गणपति पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
RELATED ARTICLES



