Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरअज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के आभूषण...

अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के आभूषण किए चोरी, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सुरजावली में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर में रखी पचास हजार रूपए की नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की रात का है। जब गांव सुरजावली निवासी पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके पति ओमपाल सिंह हरिद्वार में एक कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात वह पशुओं की देखभाल के लिए घेर में जाकर सो गई, जबकि बच्चों को एक कमरे में सुला दिया तथा जिस कमरे में जेवरात और नकदी रखी हुई थी उस कमरे का महिला ने ताला लगा दिया। अज्ञात चोरों ने देर रात मकान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखी पचास हजार की नकदी, सोने की हंसली, चार सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र, चांदी की तगड़ी, गुलशन पट्टी, सैंपल समेत अन्य जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जब महिला सुबह उठी तो कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गई जिसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments