Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअज्ञात वाहन व बाइक की हुई भिड़ंत, एक की मौत

अज्ञात वाहन व बाइक की हुई भिड़ंत, एक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी पुल के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन व बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा वाहन को किनारे कर जाम को खुलवाया।
आपको बता दें कि शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी के पास अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तथा दुसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments