बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हाईवे कट पर अज्ञात वाहन व बैलगाड़ी की भिड़ंत हो गई।हादसे में बैलगाड़ी चला रहे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैल ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावीर बैलगाड़ी से अपने गांव बगराई लौट रहे थे। जैसे ही वह खुर्जा क्षेत्र के एनएच-34 स्थित हाईवे कट पर पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बैलगाड़ी को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महावीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बैल ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अज्ञात वाहन व बैलगाड़ी की भिड़ंत, मौत
RELATED ARTICLES



