बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार आज से शुरू हो गई हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। जनपद बुलंदशहर में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर पहुंचे छात्रों को कड़ी चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया। छात्रों के प्रवेश पत्र के मिलान के साथ ही उनके जूते उतरवा कर चेकिंग की गई। साथ ही परीक्षाओं में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
जनपद बुलंदशहर में 83,182 छात्र छात्राएं यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
परीक्षा पारदर्शिता के साथ व नकल विहिन हो ऐसे में परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, किताब, इलेक्ट्रिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से होगी। परीक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, कड़ी चेकिंग के बाद मिला छात्रों को प्रवेश
RELATED ARTICLES



