Friday, February 13, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरनाली के पानी को लेकर बवाल: महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का...

नाली के पानी को लेकर बवाल: महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र की युवराज कॉलोनी में नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। साथ ही छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
आपको बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि नाली के पानी की दिशा को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और कपड़े पकड़कर अभद्रता की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments