बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की रात विक्की व ट्रक की भिड़त हो गई। हादसे में विक्की सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हैं।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का हैं। सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में विक्की व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया तथा मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गौरव के रुप में हुई हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विक्की व ट्रक की भिड़ंत, एक मौत
RELATED ARTICLES



