Thursday, April 2, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरकार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): नौजवानों द्वारा कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. राहगीरों ने मामले में कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से हादसा हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रजवाना का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो गाड़ियां आगे-पीछे चल रही है और कार की खिड़की खोलकर उसके ऊपर युवक बैठे हुए हैं और कार को तेजी से दौड़ाई जा रही है। कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करने से यह युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। गाड़ी का अगर जरा-सा भी संतुलन बिगड़ा तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments