Sunday, February 15, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरकार सवार युवकों द्वारा हुडदंग मचाने का वीडियो वायरल

कार सवार युवकों द्वारा हुडदंग मचाने का वीडियो वायरल


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के पहासू–सोमना रोड पर गांव जरारा के पास कार सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर जा रही महिला कावड़ियों को देखकर कार सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग काटा। वीडियो में दिख रहा है कि युवक कार की खिड़कियों से बाहर झुककर हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने हुडदंग बाजों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं, पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments