Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर27 दिसंबर से शुरू होगा विटामिन ए का अभियान

27 दिसंबर से शुरू होगा विटामिन ए का अभियान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए 27 दिसंबर से अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक माह तक विटामिन ए का सप्लीमेंट पिलाया जाएगा। दवा पीने से बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी तो खसरा, दस्त, संक्रमण, आंखों की बीमारी होने का खतरा नहीं होगा।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग ने विटामिन ए की दवा पिलाने के लिए 4.91 लाख रूपए का लक्ष्य रखा है। यह दवा सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रो पर भेजी जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments