बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहाँगीराबाद की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को गैंगस्टर में वांछित शातिर अभियुक्त प्रशान्त बघेल को गांव सलगवा मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना जहांगीराबाद पर पंजीकृत मुअसं- 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रशान्त बघेल पुत्र वीरपाल सिंह निवासी पंचविहार कॉलोनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



