बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना डिबाई पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित एक शातिर आरोपी को छोइया पुलिस के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो थाना डिबाई पर पंजीकृत मुअसं- 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ लुक्का पुत्र संतोष कुमार उर्फ कल्लन उर्फ चीना निवासी गांव कुमरौआ थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना डिबाई पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
0
15
RELATED ARTICLES



