Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश से गिरा तापमान

बुलंदशहर में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश से गिरा तापमान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम का मिजाज़ बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि पहले से ही मौसम के बदलने का पूर्वानुमान था।
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीती रात अचानक मौसम ने करवट ली और सर्द हवाएं चलने लगी। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बारिश शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह भी जनपद बुलंदशहर के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं घटा छा गई। इस दौरान तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments