बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और तेज हवाओं के झोंकों ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के साथ आई बारिश से गेहूं और सरसों की तैयार फसलें खेतों में बिछ गईं जिससे पैदावार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों के अनुसार, गेहूं की बालियां जमीन पर गिरने से दाने कमजोर हो सकते हैं, वहीं सरसों की फलियां टूटने से तेल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा आलू और मटर की फसलों में भी नुकसान हुआ हैं।
बुलंदशहर में मौसम का कहर: बारिश और तेज हवा से गेहूं-सरसों की फसलें ढहीं
RELATED ARTICLES



