बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की डिबाई नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-8 में महिला सभासद पद के लिए चुनाव हुए थे। उपचुनाव के परिणाम 5 मई को घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव में लज्जा देवी ने 36 मतों के अंतर से सुनीता देवी को पराजित कर विजय हासिल की। बता दें कि कुल 787 मतों से लज्जा देवी को 392 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रत्याशी सनीता देवी को 356 मत मिलें। वहीं 36 मतों से लज्जा देवी ने भारी जीत हासिल की हैं। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से विजेता लज्जा देवी का जोरदार स्वागत किया। जीत हासिल करने के बाद लज्जा देवी व उनके पुत्र डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि वे वार्डवासियों की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे और वार्ड के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देंगे।



