बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में घर में लकड़ी काटते समय कटर का ब्लेड टूटा और वह सीधे युवक के चेहरे पर जा लगा जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां युवक का इलाज किया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार का हैं। आने वाले दिनों में युवक के घर में कोई कार्यक्रम होना हैं जिसके चलते युवक घर पर लकड़ी काट रहा था। लकड़ी काटते समय ब्लेड अचानक से टूटकर युवक के चेहरे पर जा लगा जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज किया गया।
लकड़ी काटते समय ब्लेड टूटकर चेहरे पर लगा, युवक घायल
RELATED ARTICLES



