बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता को झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में महिला द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा पूरी तरह झूठा पाया गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
आपको बता दें कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही महिला फरार चल रही थी जिसे पुलिस ने लगातार दबिश के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने पति और दो वकीलों के साथ मिलकर अधिवक्ता पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था। इसके बाद मुकदमा वापस लेने के नाम पर अधिवक्ता से पांच लाख की मांग की जा रही थी। पुलिस की गहन जांच आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ का मुकदमा निकला फर्जी
RELATED ARTICLES



