Sunday, March 22, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरमहिला ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

महिला ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव रंगपुर में एक महिला द्वारा उपला लेकर जा रहे युवक के साथ मारपीट व युवक की मां के सिर में लोहे का पाइप मारने का मामला सामने आया हैं। आरोपी महिला ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी हैं। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह उपला लेकर घर से आ रहा था। तभी गांव की रहने वाली एक महिला ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरु कर दी। शोर की आवाज सुनकर उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो महिला ने उनके सिर में लोहे का पाइप मार दी जिससे महिला घायल गई। आरोप है कि आरोपी महिला ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी हैं। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments