Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरगृह क्लेश के कारण महिला ने की आत्महत्या

गृह क्लेश के कारण महिला ने की आत्महत्या


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव ढक नगला में बुधवार की रात को गृह क्लेश से परेशान महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव ढक नगला में बुधवार की रात एक महिला ने गृह क्लेश के चलते परेशान होकर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फंदे से लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को लगभग 17 वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments