बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना स्याना के बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव रुखी में बंदरों के हमले से छत से नीचे गिरकर एक महिला की मौत हो गई। 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं।
आपको बता दें कि स्याना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव रुखी निवासी 35 वर्षीय सविता गिरि छत पर कपड़े सूखाने के लिए गई थी। इस दौरान छत पर पहले से ही मौजूद बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने की कोशिश में वह छत से नीचे सड़क पर गिर गयी। महिला के नीचे गिरते ही आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। अस्पताल में उपचार से ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि गांव में बंदर काफी हो रहे हैं। जो आए दिन कपड़े फाड़ते हैं और लोगों पर भी हमला कर देते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। महिला की मौत से गांव में शौक की लहर हैं।



