Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरऑनलाइन शॉपिंग के बहाने महिला से ठगे 12 हजार रूपए

ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने महिला से ठगे 12 हजार रूपए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला कालिंदी कुंज निवासी एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर ठगों ने उन्हें ठग लिया। जब महिला को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि मोहल्ला कालिंदी कुंज निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने महिला को अपने बातों में उलझा लिया और अकाउंट अपडेट करने के बहाने उनके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद ठग ने 12 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments