बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने व तीन तलाक देकर घर ने निकालने का आरोप लगाया हैं। महिला ने बुलंदशहर देहात में तहरीर देते हुए पति समेत ससुरालिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि गांव अकबरपुर निवासी महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका निकाह 13 मई 2023 को बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद निवासी फुरकान उर्फ राजा के साथ हुआ था। महिला का आरोप हैं कि ससुरालीजन शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में कार व नकदी की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति, ननद तैयबा व रिजवाना और सास-ससुर ने मिलकर कई बार महिला को कमरे में बंद करके पीटा। इतना ही नहीं 22 फरवरी 2026 को पति ने तीन तलाक देते हुए ेक वर्षीय पुत्री जायरा के साथ घर से निकाल दिया और ढाई वर्षीय बेटे को अपने पास रख लिया। मामले में पीड़िता ने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन समझौता कराकर मामला शांत हो गया। अब पति द्वारा तलाक का नोटिस भेजने के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई हैं। कोतवाली देहात प्रभारी का कहना हैं कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। फिलहाल जांच जारी हैं।
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



